नई दिल्ली: सेना का “फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन माउंटेन टेरेन साइकिल अभियान” संपन्न

नई दिल्ली, 13 जुलाई : भारतीय सेना का “फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीज़न माउंटेन टेरेन साइकिल अभियान” शनिवार को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह अभियान धीरज, साहस और राष्ट्रीय गौरव का एक उल्लेखनीय कारनामा था।

बीते 25 जून 2025 को सियाचिन बेस कैंप की बर्फीली ऊंचाइयों से शुरू अभियान के तहत सैनिकों ने लद्दाख के दुर्गम भूभाग से गुजरते हुए 680 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय की। इस अभियान दल में भारतीय सेना के 20 जवान शामिल थे, जिन्होंने दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण उच्च ऊंचाई वाले भूभाग से कठोर मौसम की मार झेलते हुए और खारदुंग ला, फोटू ला और हम्बुटिंग ला जैसे खतरनाक दर्रों को पार करते हुए साइकिल चलाई। यह अभियान न केवल शारीरिक लचीलेपन का प्रतीक था, बल्कि स्थानीय लोगों और युवाओं से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

अपने आउटरीच प्रयासों के तहत, टीम ने दूरदराज के इलाकों के 11 सरकारी स्कूलों के 1100 युवा छात्रों और लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्रों से संपर्क किया। युवा छात्रों को भारतीय सेना की विरासत, कारगिल युद्ध के महत्व और सैनिकों द्वारा राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करने के दौरान दिए गए अपार बलिदानों पर प्रकाश डाला। सैनिकों ने लेह और सिल्मो में प्रथम और द्वितीय लद्दाख एनसीसी बटालियन के एनसीसी कैडेटों से भी बातचीत की और अनुशासित, आत्मविश्वासी और सेवाभावी नागरिकों के निर्माण में राष्ट्रीय कैडेट कोर की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img