Accident in Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान कुलगाम में बड़ा सड़क हादसा, तीन बसों की टक्कर में 10 श्रद्धालु घायल

Accident in Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान कुलगाम में बड़ा सड़क हादसा, तीन बसों की टक्कर में 10 श्रद्धालु घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान आज एक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना कुलगाम जिले में उस समय हुई जब सभी बसें अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप की ओर जा रही थीं। इस हादसे में कम से कम 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से अधिकतर को सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को पहले पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल श्रद्धालु भागीरथ, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से आए हैं, ने बताया, “हम यात्रा के लिए आए थे। दुर्घटना कुलगाम के पास हुई। मेरी आंख के पास चोट लगी है, लेकिन यहां इलाज की व्यवस्था अच्छी है।” अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत अब स्थिर है और उनकी चोटें अधिक गंभीर नहीं हैं। हालांकि, एक यात्री को सीने में गंभीर चोट के कारण अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बाकी यात्रियों को जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, “हमारी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पहले घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर उन्हें जीएमसी अनंतनाग भेजा गया। यह दुर्घटना बसों के बीच अचानक हुई टक्कर के कारण हुई।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img