उत्तर प्रदेश, नोएडा:मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 16c स्थित रेडिकॉन वेदांतम सोसाइटी निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बिल्डर के ऑफिस पर धरना प्रदर्शन दिया।

निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट का ठीक से रखरखाव नहीं किया जा रहा है और यह खतरनाक स्थिति में है जिससे निवासियों के जीवन को खतरा है। सुरक्षा व्यवस्था उचित नहीं है और सिक्योरिटी कैमरे कार्य नहीं कर रहे हैं। सोसायटी में कुत्तों का आतंक है वह निवासियों को प्रतिदिन काट रहे हैं और उन्हें निकाला नहीं जा रहा है। निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याएं प्रबंधन के ध्यान में लाई जाती हैं फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। बिल्डर ने फ्लैट बुकिंग के समय जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। बिल्डर प्रबंधन द्वारा नियुक्त मैनेजर निवासियों की समस्याओं को नहीं सुनते हैं और जब भी कोई उन्हें शिकायत की जाती है तो वह पुलिस को बुलाकर झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं। यह प्रक्रिया रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा बार-बार दोहराई जा रही है इसको लेकर निवासियों में काफी आक्रोश है। निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया उसके बाद थाने में जाकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत की।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया पिछले 5 वर्षों से बिल्डर फ्लैट निवासियों से नहीं मिल रहा है जिससे सोसायटी में दिन प्रतिदिन नई नई समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रोजेक्ट के कार्य अधूरे पड़े है 15 वर्ष बाद भी सोसाइटी कंप्लीट नहीं हुई है। सोसायटी में फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है जिससे लोग मालिकाना हक से वंचित है ऑथोरिटी से शिकायत की गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img