मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता पर बल दिया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता पर बल दिया

शिमला 7 जुलाई, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि आपदाएं भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटना मानवता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष भी उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मंडी जिला में 123 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे जिला में अत्यधिक तबाही हुई। शिमला जिला में 105 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 19 बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिनसे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैज्ञानिक तरीके से मलबा दबाए जाने से नुकसान हो रहा है तथा भविष्य में इस नुकसान को रोकने के लिए वैज्ञानिक प्रणाली अपनाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को लोगों को नियमित मौसम संबंधी अपडेट प्रदान करने तथा सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलर्ट जारी करने के लिए एसडीएमए एकमात्र प्राधिकरण है तथा लोगों से केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए तथा लोगों को नदियों और नालों से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर अपने घर बनाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एसडीआरएफ को मजबूत कर रही है तथा कांगड़ा जिला के पालमपुर में एक नया परिसर स्थापित किया जा रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला अनुसंधान और विकास कार्य करेगा। उन्होंने उच्च जोखिम वाली ग्लेशियर झीलों पर अध्ययन करने तथा स्थानीय समुदाय को जागरूकता अभियान में शामिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आपदाएं अब लगातार होने वाली घटनाएं बन गई हैं तथा 2023 में हिमाचल प्रदेश को मानसून मौसम में भारी नुकसान हुआ, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों को 1260 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं, जबकि 138 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि न्यूनीकरण कोष (मिटिगेशन फंड) के तहत प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी परियोजनाओं को जलधाराओं से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर स्थापित करें, ताकि नुकसान के जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि 891 करोड़ रुपये की आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना कार्यान्वित की जा रही है, जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही प्रभावी पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सहायक शमन उपायों के माध्यम से आपदा तैयारियों को सुदृढ़ किया जाएगा, जिसे मार्च, 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव एम. सुधा देवी तथा डॉ. अभिषेक जैन, एडीजीपी सतवंत अटवाल तथा अभिषेक त्रिवेदी, विशेष सचिव डी.सी. राणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img