नई दिल्ली: अगस्त में होगा खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव

नई दिल्ली, 3 जुलाई: पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 21-23 अगस्त तक जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर स्थित डल झील में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वीरवार को की।

इस अवसर पर मंत्री मांडविया ने कहा, खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सरकार की व्यापक आधार वाले खेलों के प्रति प्रतिबद्धता का एक और सबूत है और एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करता है। दीव में पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स की तरह, हम चाहते हैं कि खेलो इंडिया अधिक समावेशी बने और देश के हर कोने तक पहुंचे। जल खेल महोत्सव में कयाकिंग और कैनोइंग, रोइंग, वॉटर स्कीइंग, शिकारा रेस और ड्रैगन बोट सहित पांच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

डॉ. मंडाविया ने कहा, भारत की एशिया में जल खेलों में अच्छी स्थिति है। डल झील में जल खेल महोत्सव उभरती हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार करने में मदद करेगा। हमारी जल खेल सुविधाओं में नवीनतम बुनियादी ढाँचा और अच्छे कोच हैं। हम केवल यही चाहते हैं कि नए एथलीट आएं और जल खेलों में उत्कृष्टता हासिल करें। इस ओपन-एज प्रतियोगिता में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img