नई दिल्ली: किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है गंगाराम अस्पताल: राष्ट्रपति 

नई दिल्ली, 26 जून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने मरीजों को किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अस्पताल की सराहना की। साथ ही कैंसर मरीजों से मुलाकात भी की।

यह नया कैंसर सेंटर एक समग्र केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो कैंसर के निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल के लिए एकमात्र गंतव्य के रूप में कार्य करेगा। इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थैरेपेटिक तकनीकों से सुसज्जित यह सुविधा मल्टीडिसीप्लिनरी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हर कैंसर रोगी को व्यक्तिगत, सटीक और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल प्रदान करेगी।

सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. डी.एस. राणा ने कहा, हम सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण और नैतिक स्वास्थ्य सेवा किफायती दरों पर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वास्तव में, एसजीआरएच एक स्थायी और स्थिर चैरिटी-आधारित हेल्थ केयर मॉडल का प्रतीक है। डॉ. अजय स्वरूप ने कैंसर केयर सेंटर में सभी प्रकार के कैंसर मामलों के लिए सबसे उन्नत डायग्नोस्टिक, थैरेपीयूटिक और आफ्टर-केयर सेवाएं उपलब्ध हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img