Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

दिल्ली के रिठाला इलाके में एक भीषण हादसे ने सभी को दहला दिया। यहां एक बहुमंजिला पॉलिथीन फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई, जिससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के अनुसार, 7 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एडीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फैक्ट्री से धुएं का गुबार इतनी तेजी से उठा कि आसपास का पूरा इलाका अंधेरे में घिर गया। करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

बचाव कार्य में जुटी दमकल टीम को फैक्ट्री की दीवार जेसीबी मशीन की मदद से तोड़नी पड़ी ताकि अंदर तक पहुंचा जा सके। घंटों की मेहनत के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम भीतर दाखिल हुई, तो वहां चार जली हुई लाशें मिलीं। शवों की हालत इतनी बुरी थी कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। मृतकों के परिवारों को सूचना दी जा चुकी है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img