उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 5 लाख टन वेस्ट का निपटारा करेगी कंपनी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा की सेक्टर-145 अस्थाई डंप साइट को खाली कराया जा रहा है। ड्रोन सर्वे में सामने आया कि अब भी करीब 3.53 लाख टन वेस्ट डंपिंग साइट पर है। रोजाना करीब 1200 टन वेस्ट और आ रहा है। ये वेस्ट सेक्टर और गांवों का है। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि 5 लाख टन वेस्ट का निपटारा प्राधिकरण कराएगा। इसके बाद ही जमीन को रि क्लेम किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को बोर्ड में लाया गया। जिसमें तय किया गया कि इस कार्य के लिए कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया से किया जाएगा।

वर्तमान में डंप साइट पर कूड़े का निपटारा अल्फा थर्म लिमिटेड कंपनी कर रही है। कंपनी बायोरेमीडियेशन पद्यति से कूड़े का निपटारा करती है। 30 नवंबर 2022 को कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया गया। जून 2024 तक 5 लाख टन और वेरिएशन के बाद अतिरिक्त 5 लाख टन यानी कुल 10 लाख टन वेस्ट का निपटारा कर चुकी है। इसके बाद भी साइट पर 3.53 लाख टन वेस्ट पड़ा है। इसमें से 1.50 लाख टन वेस्ट का निपटारा अल्फा थर्म कंपनी करेगी। बाकी 2.03 लाख टन और रोजाना वेस्ट का निपटारा चयनित होने वाली कंपनी।

बारिश में धीमा हो जाता है काम
प्राधिकरण ने बताया कि आगामी तीन महीने तक वेस्ट का निपटारा धीमी गति से हो सकेगा। इसकी वजह बारिश है। प्राधिकरण ने बताया कि एक दिन की बारिश के बाद अगले सात दिनों तक वेस्ट गीला होने से इसके निपटारा करने में समय लगता है। जिससे वेस्ट के निपटारा होने में समय लगेगा। एक बार पूरा वेस्ट का निपटारा हो जाएगा तो जमीन को रि क्लेम किया जा सकेगा। वर्तमान में करीब 69 हजार 900 वर्गमीटर जमीन को रि क्लेम किया जा चुका है।

12 महीने में शिफ्ट हो जाएगी साइट
प्राधिकरण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में वेस्ट से टोरीफाइड चारकोल बनाने के लिए एनटीपीसी और बायो सीएनजी के लिए एनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट पहले किया जा चुका है। करीब 12 ये दोनों प्लांट शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद नोएडा का वेस्ट का निपटारा वहां किया जाने लगेगा। इससे पहले सेक्टर-145 की अस्थाई डंपिंग साइट को क्लीन कर दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img