उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की चार बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस बहलोलपुर अंडरपास पर चैकिंग कर रही थी। सामने से एक संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया। ऑटो चालक ने मोड़कर तेजी से एफएनजी सर्विस रोड की तरफ भगाने लगा। पुलिस टीम ने ऑटो का पीछा किया। ऑटो चालक एफएनजी सर्विस रोड से सटी हुई ग्रीन बेल्ट में घुस गए। ऑटो में चालक के अलावा तीन लोग और थे। चारों लोग ऑटो को छोड़कर भागने लगे।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ऑटो सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी एक्शन लेते हुए फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसकी पहचान गौरव उर्फ गोलू पुत्र योगराज निवासी कासगंज हुई। इसके पास से तमंचा और 30,000 रुपए नकद बरामद किए गए। ये रकम हाल ही में सेक्टर-63 के एक मकान से चोरी किए गए थे। जिसका मुकदमा थाना सेक्टर-63 में दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कांबिंग के दौरान तीन गिरफ्तार
3 और बदमाशों की गिरफ्तारी कांबिंग के दौरान की गई। इन तीनों को ग्रीन बैल्ट के जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मोहित कुमार, उम्र करीब 20 साल इसके कब्जे से एक अवैध चाकू व चोरी के 20000 रुपये, आदित्य कुमार उर्फ पलटू उम्र करीब 23 साल इसके कब्जे से एक अवैध चाकू व चोरी के 20,000 रुपए और अकील इसके पास से 20 हजार रुपए बरामद किए गए।

बंद मकान व दुकान में करते है चोरी
डीसीपी ने बताया कि ये बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते है। इन बदमाशों की जानकारी अन्य जनपद और राज्य को भेजी गई है। ताकि वहां से इनका रिकार्ड भी मिल सके। इन सभी ने मिलकर 19 जून को गिरधारी स्वीट्स की दुकान का शटर तोड़कर रुपयों की चोरी की थी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img