नई दिल्ली: देश में 4 लाख से ज्यादा स्थानों पर होगा ‘योग संगम’

नई दिल्ली, 18 जून : 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अब एक लाख नहीं, बल्कि चार लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारतीय एकता का सबसे बड़ा प्रदर्शन है जिसके तहत सामूहिक योग अभ्यास के लिए पंजीकरण का आंकड़ा ऐतिहासिक रूप से चार लाख की संख्या को पार कर गया है।

दरअसल, आयुष मंत्रालय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर के सामाजिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक संस्थानों के साथ नागरिकों को सामूहिक योग अभ्यास में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इस संबंध में आयुष मंत्रालय के पोर्टल पर विभिन्न राज्यों के संगठन योग संगम के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। राजस्थान में सर्वाधिक 1,38,033, उत्तर प्रदेश में 1,01,767, आंध्र प्रदेश में एक लाख, मध्य प्रदेश में 26,159, गुजरात में 19,951 और हिमाचल प्रदेश में 12,000 संगठन पंजीकरण करा चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम विशाखापत्तनम में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव, 5 लाख से अधिक योग उत्साही लोगों के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करेंगे। आगामी 21 जून 2025 को प्रातः 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होने वाला योग संगम अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है, जिसमें लाखों संस्थान, संगठन और समुदाय एक साथ ना सिर्फ अपने योग मैट बिछाएंगे। बल्कि योगासनों का सामूहिक अभ्यास भी करेंगे।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img