उत्तर प्रदेश, नोएडा: धोखाधड़ी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर केस दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बैंक से बकाया किस्त की जानकारी छिपाकर कार बेचने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसाइटी निवासी अमित ने बताया कि वह एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। उनकी करीब पांच साल से प्रॉपर्टी का काम करने वाले महमूद हसन से जान पहचान है। महमूद हसन ने कार खरीदवाने के लिए अपने दो रिश्तेदारों रियासत अली और असमल से उनको मिलवाया उन्होंने जनवरी 2025 में रियासत अली और असलम से सेकंड हैंड कार ली।

इसके एवज में करीब सात लाख रुपये का भुगतान भी किया। तीनों ने कार पर कोई लोन न होने संबंधी एनओसी भी दी। पीड़ित ने तीन माह तक भी कार ट्रांसफर नहीं करने पर जानकारी की तो पता चला कि कार पर लोन है। आरोपियों पर जब कार देने का दबाव बनाया गया तो उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी पीड़ित को न तो कार दे रहे हैं और न ही रकम लौटा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img