उत्तर प्रदेश, नोएडा: कार सवारों ने घर जा रहे कंपनीकर्मी को पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फेज-2 क्षेत्र में शुक्रवार की रात रोडरेज में कार सवार चार दबंगों ने घर जा रहे कंपनीकर्मी के साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को पीटा। पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कन्नौज के बिशुनगढ़ निवासी शिवकांत ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह याकूबपुर गांव में किराये पर रहते हैं और फेज-2 क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार रात 8:30 बजे सेक्टर-83 से सेक्टर-80 की तरफ कंपनी की गाड़ी लेकर जा रहे थे।

वह सेक्टर-83 स्थित हौजरी कॉम्प्लेक्स स्थित बी ब्लॉक पर पहुंचे तो उनके पास एक कार आकर रुकी। उसमें सवार चार युवकों ने कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपियों में से तीन युवक भाग गए, जबकि उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान सूरजपुर के कैलाशपुर गांव निवासी अभय के रूप में हुई। भागे आरोपियों की पहचान रितिक, दीपांशु और नितिन निवासी कैलाशपुर गांव के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक आरोपी का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img