उत्तर प्रदेश के दशहरी आम का दुबई को पहला सीधा निर्यात : 1200 किलोग्राम दशहरी आम का कन्साइनमेंट दुबई रवाना

Lucknow News : सीएम योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के अभियान को नई उड़ान मिली है। मैंगो पैक हाउस, रहमानखेड़ा, लखनऊ से दशहरी आम के 1200 किलोग्राम (400 पैक, प्रत्येक 3 किग्रा) का कन्साइनमेंट दुबई के लिए रवाना किया गया। यह आम का कन्साइनमेंट वायु मार्ग से लखनऊ से दुबई भेजा गया। आयातक कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एल एल सी, दुबई, यूएई है। इसका कुल मूल्य 2992 अमेरिकी डॉलर है, जो उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिला रहा है।

प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कन्साइनमेंट को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाई। इन्डो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्र से चयनित 3 एफपीओ को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया। इनमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम का सीधा ऑर्डर मिला है। यह दोनों एफपीओ इस वर्ष पहली बार स्वयं अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

योगी सरकार किसानों को दे रही हर संभव सहयोग

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश का आम निर्यात लगातार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसान वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं। सरकार किसानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन, पैकेजिंग एवं निर्यात में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

ये रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से इंद्र विक्रम सिंह (सचिव, कृषि एवं कृषि विदेश व्यापार), टी.के. शिबु (विशेष सचिव/निदेशक), निदेशक सीआईएसएच लखनऊ, एवं इंडो-जर्मन प्रोजेक्ट जयपुर की टीम उपस्थित रही।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img