उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा गार्बेज फ्री शहरो की 7स्टार रैकिंग में लेगा हिस्सा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे देश में प्रथम स्थान लाने के लिए शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण ने होटल, रेस्टोरेंट और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ये सभी बल्क वेस्ट जनरेटर है। इन सभी को रोल और रिस्पांसबिलिटी के बारे में अवगत कराया गया। ये कार्यक्रम सेक्टर-91 के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। इस बार नोएडा प्राधिकरण स्वच्छ सर्वेक्षण में गार्बेज फ्री शहरों की रैंकिंग में 7 स्टार के लिए प्रतिभाग करेगा।

होटल, रेस्टोरेन्ट, आडब्ल्यूए एओए, स्कूल, हॉस्पिटल एवं मार्केट आदि से 100 किग्रा से अधिक कचरा निकलता है तो वह बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आते है। वे बल्क वेस्ट जनरेटर्स के मानकों के अनुसार उनको अपने परिसर में कम्पोस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाना अनिवार्य है। नोएडा में रोजाना 300 टीपीडी तक कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन वेस्ट को प्रोसेस करता है। इसके अलावा यदि आपको अपने इलाके के पास सीएडंडी वेस्ट मिलता है। उसकी सूचना प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 18008919657 पर दे सकते है। एसपी सिंह, महाप्रबनधक (जन स्वास्थ्य) ने बताया कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स को गीले कचरे के निवारण के लिए अपने परिसर में कम्पोस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाना अनिवार्य है। आगामी 15 दिनों में अपने परिसर में कम्पोस्ट प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगाया जाता है तो उस बल्क वेस्ट जनरेटर के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही आगामी 15 दिनों के बाद कचरा लेनी वाली प्राधिकरण द्वारा अनुबन्धित एजेंसी मैसर्स एजी एनवायरो कूड़ा नहीं लेगी।

विगत सालों में ये रही स्थिति
नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभागी किया जाता है। विगत सालों में नोएडा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में काफी अच्छी रैंक प्राप्त की है। साल 2018 में नोएडा की रैंक 324 रही और साल 2019 में रैंक में सुधार लाकर यह रैंक 150वीं हो गई। नोएडा को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 2019 में नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी केटेगरी में 3 स्टार रैंकिंग, ODF++ मिला।

2020 में 25वीं रैंक एवं साल 2021 में 4 रैंक
क्लिनेस्ट मीडिया सिटी और 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी के साथ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रोसेसिंग क्षमता को निरन्तर बढ़ाया है। 2022 में 5वीं रैंक के साथ नोएडा बेस्ट सेल्फ सस्टनेबिलिटी का अवॉर्ड मिला। साल 2023 में 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी रैंकिंग के साथ वाटर प्लस की रैंकिंग मिलने करने वाला उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम शहर बना है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img