उत्तर प्रदेश, नोएडा: लंदन सामान भेजने के नाम पर पूर्व अधिकारी से ठगी

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के पूर्व अधिकारी ने एक युवक पर कोरियर कंपनी के एजेंट बनकर ठगी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि एजेंट ने 70 हजार रुपये का सामान लंदन भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये लिए₹। अब तक न सामान पहुंचा और न ही रकम वापस की। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-107 स्थित सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी में रहने वाले पवन कुमार भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर रह चुके हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा लंदन में रहता है। एक अप्रैल 2025 को उन्हें कुछ घरेलू सामान बेटे के पास लंदन भेजना था। उनका संपर्क नामी कोरियर कंपनी के प्रतिनिधि वेद शर्मा से हुआ। उसने खुद को नोएडा के सेक्टर-7 स्थित ब्रांच में कार्यरत बताया। बातचीत होने के बाद वेद शर्मा ने कुछ लड़के भेजकर पैकिंग करवाकर सामान उनके घर से उठवा लिया। भुगतान करने पर उन्हें ट्रैकिंग नंबर देने का भरोसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन कंपनी के खाते में 30,267 रुपये जमा करा दिए। इसकी उन्हें रसीद भी मिल गई। चार दिन के भीतर सामान लंदन पहुंचने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि बार-बार मांगने के बाद भी आरोपी ने ट्रैकिंग नंबर नहीं दिया और न ही सामान लंदन पहुंचाया। सेक्टर-7 स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय में जाकर पता करने पर बताया गया कि आरोपी वेद शर्मा गुरुग्राम में एजेंट है। वेद शर्मा से पीड़ित ने फोन पर बात की तो आरोपी ने अभद्रता की। उसने सामान और लिए गए रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। करीब ढाई माह बाद भी सामान लंदन नहीं पहुंचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img