उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक दिन में सर्वाधिक 52 कोरोना संक्रमित मिले

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 52 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। नए मरीजों में चार का इलाज अस्पताल और अन्य का होम आइसोलेशन में शुरू कर दिया गया है। इन मरीजों में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण थे। जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या अब 274 हो गई है। अस्पताल और होम आइसोलेशन से 129 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब भी 145 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले की संक्रमण दर 15 प्रतिशत है। 10 दिन पहले छिजारसी की एक साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत दिल्ली के अस्पताल में हुई थी।

वह डिहाइड्रेशन और निमानिया से भी पीड़ित थी। जांच में उसकी कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि नए मरीजों में कोई भी गंभीर नहीं है। सभी में कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों से प्रत्येक दिन बातचीत की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को भी ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं : स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से घबराने की बात नहीं है। इलाज और एहतियात बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में निशुल्क जांच की सुविधा है। साथ ही, मरीजों में सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। जो एक हफ्ते में खत्म हो जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि पर जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा है। यहां अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img