Faridabad: विश्व पर्यावरण दिवस पर फरीदाबाद के राजकीय विद्यालय डीग में आयोजित वृक्षारोपण एवं प्रतियोगिताएं

Faridabad: विश्व पर्यावरण दिवस पर फरीदाबाद के राजकीय विद्यालय डीग में आयोजित वृक्षारोपण एवं प्रतियोगिताएं

रिपोर्ट: संदीप चौहान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद एक्शीलेंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में तानिष ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और अंशजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रेखा प्रथम, सुमन द्वितीय और रूचिका तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया और छात्रों को पौधे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, फरीदाबाद के अध्यक्ष हरीश शर्मा तथा आइएमटी एसोशिएशन के चेयरमैन वीरभान शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय के मुखिया समर देशवाल, ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल, गांव के सरपंच पप्पू यादव, रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, रोटरी क्लब एक्शीलेंस के प्रधान विकास गरोडिया एवं शरद चन्द्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर दिया गया और सभी छात्रों तथा गणमान्यों को टाट के थैले वितरित किए गए, ताकि बाजार से सब्जियां लाने के दौरान प्लास्टिक की जगह इसका उपयोग किया जाए। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

मंच संचालन रघु शास्त्री ने किया और सहयोगी के रूप में भागीरथ शास्त्री मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक रघु शास्त्री, भवीचन्द, सुनील कुमार, भागीरथ शास्त्री, रविन्द्र अहलावत, तुहीराम, माया शर्मा तथा गांव के सरपंच पप्पू यादव, चन्द्रपाल चेयरमैन, धर्मवीर नम्बरदार, तेजपाल यादव, रणजीत थानेदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा छात्र भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img