Faridabad: फरीदाबाद में ईद-उल-जुहा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 600 पुलिसकर्मी तैनात, फ्लैग मार्च किया गया

Faridabad: फरीदाबाद में ईद-उल-जुहा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 600 पुलिसकर्मी तैनात, फ्लैग मार्च किया गया

फरीदाबाद में 7 जून को ईद-उल-जुहा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग प्रातः नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में भारी संख्या में एकत्रित होते हैं, जिससे मस्जिदों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने करीब 600 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया है ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रमुख और छोटी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किए गए हैं, साथ ही थाने व चौकियों के प्रभारी अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त पर रहेंगे। यातायात पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेगी। अपराध शाखा की टीम और साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखेगी ताकि कोई गलत गतिविधि न हो। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने तीनों जोन में फ्लैग मार्च भी निकाला है। फरीदाबाद पुलिस ने शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img