Faridabad Car Accident: फरीदाबाद में नेशनल हाईवे 19 पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Faridabad Car Accident: फरीदाबाद में नेशनल हाईवे 19 पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सेक्टर 58 के कट पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अर्टिगा गाड़ी और हेक्टर गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद अर्टिगा गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई। अर्टिगा गाड़ी में पांच लोग सवार थे जबकि हेक्टर कार में तीन लोग थे। हादसे के समय अर्टिगा में बैठे लोग जेसीबी कंपनी की शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे।

अर्टिगा गाड़ी पलटने और आग लगने के कारण सवारों की स्थिति गंभीर है। हेक्टर कार के चालक और उसमें बैठे अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। हादसे के कारण होडल और पलवल के रहने वाले पांच लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img