Delhi: AIIMS में बना आधुनिक प्रतीक्षा हॉल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, CSR की सराहना

Delhi: AIIMS में बना आधुनिक प्रतीक्षा हॉल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, CSR की सराहना

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अब मरीजों के परिजनों को प्रतीक्षा के दौरान राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां नवनिर्मित ‘धानुका प्रतीक्षा क्षेत्र’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत हवन और पूजा में भाग लिया और इस पहल को ‘सरकार और समाज की साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण’ बताया।

मुख्यमंत्री ने इस प्रतीक्षा हॉल के निर्माण को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया और कहा, “एम्स देश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान है—खासकर दिल्ली एम्स। यहां सालाना करीब 5 लाख OPD केस देखे जाते हैं। हजारों मरीज हर दिन इलाज के लिए आते हैं और ये सिर्फ दिल्ली के नहीं बल्कि पूरे देशभर से आते हैं।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि देश में भले ही 22 नए एम्स पर काम चल रहा है, लेकिन दिल्ली एम्स का महत्व अब भी सबसे ऊपर है। उन्होंने याद दिलाया कि “2014 से पहले एम्स की व्यवस्थाएं बहुत अव्यवस्थित हुआ करती थीं, लेकिन बीते 10 वर्षों में संस्थान ने अपने ढांचे, सेवाओं और संचालन में काफी सुधार किया है। आज एम्स पहले से कहीं ज़्यादा व्यवस्थित, सुलभ और सेवा-प्रधान संस्थान बन चुका है।”

मुख्यमंत्री ने इस प्रतीक्षा क्षेत्र के निर्माण के लिए धानुका ग्रुप को बधाई दी और कहा, “ये बहुत बड़ा प्रतीक्षा कक्ष है जो लाखों मरीजों के परिजनों के लिए राहत का स्थान बनेगा। CSR में इतना सुंदर काम करने के बाद ही मुझे लगता है कि समाज आगे बढ़ता है।” उन्होंने कहा कि जब सरकार और समाज एक मंच पर मिलकर काम करते हैं, तभी असली प्रगति संभव होती है। “चाहे वो विकसित भारत की बात हो या विकसित दिल्ली की—ऐसी CSR पहलें न सिर्फ सुविधाएं बढ़ाती हैं, बल्कि शहर की गरिमा और सुंदरता भी बढ़ाती हैं।”

धानुका प्रतीक्षा क्षेत्र का निर्माण मरीजों के परिजनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां वे लंबे इंतज़ार के दौरान बैठकर आराम कर सकते हैं। यह क्षेत्र वातानुकूलित है, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था से लैस है और साफ-सफाई तथा बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में एम्स प्रशासन, धानुका ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img