उत्तर प्रदेश, नोएडा: ओएसडी गुंजा सिंह ने सफाई व ग्रीनरी का लिया जायजा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर सफाई व्यवस्था और हरियाली का जायजा लिया। इस दौरान इकोटेक थ्री में सी एंड डी वेस्ट का ढेर मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली चार इकाइयों को कूड़े को उचित ढंग से प्रोसेस न करने पर नोटिस भी जारी किया है।

प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह व सफाई निरीक्षक संजीव विधूड़ी के साथ मंगलवार को सबसे पहले सेक्टर ईकोटेक थ्री पहुंची। सेक्टर में कई जगह मलबे (सी एंड डी वेस्ट) का ढेर मिला। उन्होंने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर राइज इलेवन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस रकम की कटौती कॉन्ट्रैक्टर को होने वाले अग्रिम भुगतान से कर ली जाएगी। इसी सेक्टर में बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों कोवेस्ट्रा इंडिया, मलहोत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईएलजेआईएन इलेक्ट्रॉनिक्स को नोटिस भी जारी किए। ये कंपनियां बल्क वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहीं थीं। नोटिस के एवज में इन कंपनियों से तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद ओएसडी सेक्टर-1 स्थित ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी पहुंची। यहां भी मानकों को अनुरूप कूड़े को प्रोसेस नहीं हो रहा था। ओएसडी ने इसे भी नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस में जवाब मांगा है। वहीं, बुधवार को ओएसडी गुंजा सिंह ने डेल्टा टू और ईटा वन के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का जायजा लिया। इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र भी मौजूद रहे। उन्होंने उद्यान विभाग की टीम को पार्कों का रखरखाव और बेहतर करने के निर्देश दिए। ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण मिलने पर उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img