उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 150 लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना सेक्टर 63 पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (यूटयूब) पर फर्जी विज्ञापन जारी कर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 150 से ज्यादा लोगों ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैमसंग, ओप्पो, हायर, वीवो, एलजी आदि कंपनियों में नौकरी का ऑफर देता है। अपने आप को पत्रकार बताता है। इसके कब्जे से भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी की पहचान वसीम अहमद उर्फ रविन्द्र शर्मा हुई है। गिरफ्तारी बेहोलपुर गोलचक्कर से की गई। इसने सेक्टर-81 में एक आफिस खोला था।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 में योगेन्द्र पुत्र हरिचरन लाल ने शिकायत की थी। पुलिस ने टीम गठित की। मंगलवार रात को टीम बहलोलपुर गोल चक्कर पर चैकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जो बेरोजगार लोगों से ठगी करता है इधर से जाने वाला है। वो अपनी वैगनआर कार से है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वैगनआर को रोका। नाम पूछने पर चालक ने अपना नाम वसीम अहमद उर्फ रविन्द्र शर्मा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

छह माह पहले खोला था ऑफिस
तथाकथित पत्रकार वसीम ने छह महीने पहले ही सेक्टर 81 नोएडा में अपना ऑफिस खोला था। वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर चैनल “नोएडा दिल्ली जॉब” पर प्रचार-प्रसार करके बेरोजगार युवाओं का इंटरव्यू लेकर फर्जी ऑफर और अपॉइंटमेंट लेटर देता था।नामी कंपनियों में नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए एवं फाइल चार्ज 1500 रुपए लेकर ठगी कर रहा था। उन लोगों से ठगी की जाती थी जो दूर दराज के शहरों से आते थे।

पत्रकार होने की देता था धमकी
नौकरी न मिलने पर दूर से आए युवक वापस नहीं आते थे। वहीं जो युवक आस-पास के होते थे। उनको पत्रकार होने की धमकी देकर डरा देता था।इस प्रकार स्कैम करके बेरोजगार युवाओं से पैसा लेता था। अब तक करीब 150 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी कर चुका हूं। पैसे ज्यादा नहीं मांगता था इसलिए युवा भी देने से हिचकिचाते नहीं है।

नाम बदलकर करता बात
युवाओं से अपना नाम बदल-बदल कर बात करता था। कभी वसीम अहमद, तो कभी कपिल भाटी, पीयूष भाटी, रोहित कुमार, रोहित चन्देला, राहुल भाटी, रविन्द्र शर्मा नाम बताकर कॉल करता था।शिकायत कर्ता योगेन्द्र पुत्र हरिचरन लाल से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 1600 रुपए फाइल चार्ज किए थे। जब समय से योगेन्द्र को नौकरी नही मिली तो वह मुझसे पैसे मांगने लगा तो मैने उसे गुस्से में आकर गाली गलौज करके धमकी दी थी।

दो लड़कियों को दी थी जॉब
ऑफिस दिखाने के लिए आरोपी ने दो लड़कियों को भी नौकरी दी थी। जिनको 12-12 हजार रुपए सैलरी भी देता था। हालांकि दोनों लड़कियों को इस जालसाजी के बारे में जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी वसीम अहमद 2024 में इसी प्रकार की धोखाधड़ी में थाना सेक्टर-49 से जेल जा चुका है। इसके कब्जे से 240 विजिटिंग कार्ड, 85 इंटरव्यू फॉर्म, 02 बुकलेट (जॉब से संबंधित), 20 ट्रेनिंग लेटर, 02 ज्वॉइनिंग लेटर, 01 माइक आईडी, 01 मुहर, 02 मोबाइल फोन, 840 रुपए नगद बरामद किए गए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img