उत्तर प्रदेश, नोएडा: रैपर बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान, मची अफरा-तफरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के रैपर बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार रात आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की चार गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री में में रखा माल जलकर राख हो गया । मशीनों को भी नुकसान हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सिला लेमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड नाम से प्लास्टिक के रैपर बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार रात नौ बजे फैक्ट्री में अचानक आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया । इससे फैक्ट्री में अफरातफरी मच गयी।फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी अपने जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की ओर दौड़ने लगे। आग को काबू करने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। चार घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक माल सहित मशीनों को नुकसान पहुंच चुका था।

कोतवाली प्रभारी बादलपुर अमित भड़ाना ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दमकल की चार गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से एक करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img