Delhi: सीमापुरी में AAP का जोरदार प्रदर्शन, 90 करोड़ के स्कूल को शुरू न करने पर BJP पर साधा निशाना

Delhi: सीमापुरी में AAP का जोरदार प्रदर्शन, 90 करोड़ के स्कूल को शुरू न करने पर BJP पर साधा निशाना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में आज एक बड़े राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का दृश्य देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सुंदर नगरी के एम ब्लॉक में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस स्कूल को दिल्ली में बीजेपी सरकार शुरू नहीं कर रही है, जिससे हजारों बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शन की अगुवाई सीमापुरी के विधायक वीर सिंह ढिंगान, स्थानीय निगम पार्षद और सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने की। उन्होंने स्कूल के बाहर ‘रेखा गुप्ता मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और बीजेपी सरकार पर शिक्षा के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्कूल को जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय का घेराव करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।

आप का दावा है कि 2024 में उनके कार्यकाल के दौरान करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से इस विद्यालय का निर्माण हुआ था, जो लगभग 6,000 छात्राओं की पढ़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से स्कूल को शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और आप नेताओं का आरोप है कि स्कूल में अब तक न तो बिजली की सुविधा है और न ही पानी की व्यवस्था, जिससे स्पष्ट है कि सरकार इसे जानबूझकर ठप रखना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने कहा कि सीमापुरी जैसे घनी आबादी वाले इलाके में शिक्षा के इतने बड़े संस्थान को शुरू न करना सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार से बच्चों को वंचित रखना एक गंभीर अपराध है और इसका जवाब बीजेपी को देना होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img