नई दिल्ली: मेडिकल छात्रों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण 

नई दिल्ली, 27 मई : ‘आपका दिल आपातकाल में है,’ विषय को लेकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सफदरजंग अस्पताल में विश्व आपातकाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल छात्रों को सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि वह आकस्मिक परिस्थितियों में पीड़ित शख्स की मदद कर सकें।

इस अवसर पर सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने स्ट्रोक, दिल का दौरा और सड़क यातायात दुर्घटनाओं जैसी वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों को दर्शाते हुए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। इसके अलावा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल, प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना, डॉ. अरिन चौधरी और ओएनएस कैलाश पाल सहित बड़ी संख्या में मरीज और उनके देखभाल करने वाले मौजूद रहे।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img