उत्तर प्रदेश, नोएडा: बहनोई को दौड़ाकर बेल्टों से पीटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित दुर्गा चौक पर रविवार रात को फल का ऑटो रिक्शा लगाने को लेकर हुए विवाद में सालों ने बहनोई को बेल्ट से पीट दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि आसू, आसिफ और नाजिम मूलरूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। सभी दुर्गा चौक पर ऑटो रिक्शा पर फल की रेहड़ी लगाते हैं। सोमवार रात रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सालों ने अपने साथियों संग मिलकर बहनोई की बेल्ट से पिटाई कर दी। बहनोई को सड़क पर दौड़ाकर बेल्ट से पीटा।

पीड़ित बहनोई को पिटाई के कारण अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना पड़ा है। वहां रेहड़ी लगाने वाले अन्य लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक युवक दूसरे युवक को पीटता दिखाई दे रहा है। आसपास के लोग बीच-बचाव करने के बजाए वीडियो बना रहे हैं। कुछ देर बाद एक युवक आकर बीच बचाव करता है। पिटाई के कारण युवक की शर्ट फट जाती है। वहीं उसके चेहरे पर चोट आती है।

निवासियों का कहना है कि दुर्गा चौक पर रेहड़ी लगाने को लेकर आए दिन विवाद होता है। सड़क के दोनों किनारे रेहड़ी लगने के कारण यहां से गुजरने वालों को परेशानी होती है। वहीं वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। फल की ठेली लगाने वालों को चेतावनी जारी की है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी के अलावा सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img