Delhi Crime: प्रीत विहार पैंथर क्लब फायरिंग केस का मुख्य आरोपी किंग्सवे कैंप से गिरफ्तार

Delhi Crime: प्रीत विहार पैंथर क्लब फायरिंग केस का मुख्य आरोपी किंग्सवे कैंप से गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के चर्चित पैंथर क्लब में अप्रैल 2025 में हुई फायरिंग की घटना में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा मुख्य आरोपी मोहम्मद जेनुल अबिदीन उर्फ साहिल को किंग्सवे कैंप इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, वारदात की रात क्लब के अंदर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान मोहम्मद जेनुल और अफाक अपने साथियों के साथ क्लब में मौजूद थे। हंगामे के चलते क्लब स्टाफ ने दोनों पक्षों को बाहर कर दिया था। इससे गुस्साए जेनुल ने अपनी ‘ईगो’ की खातिर फायरिंग की साजिश रची। उसने अफाक को हथियार उपलब्ध कराया और खुद उसे स्कूटी पर बैठाकर क्लब के बाहर तक ले गया। वहां अफाक ने गोलियां चलाईं और दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

23 मई को क्राइम ब्रांच को खुफिया सूचना मिली कि वांछित आरोपी साहिल विजय नगर चौक, किंग्सवे कैंप के पास देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनय भारद्वाज के नेतृत्व में एसआई विकास कुमार, एसआई दिनेश, एएसआई सुधेश, हेड कांस्टेबल मुकेश और कृष्ण कुमार की टीम ने जाल बिछाया। कुछ देर बाद स्कूटी सवार एक युवक नजर आया, जिसे मुखबिर की पहचान पर रोका गया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने फायरिंग में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS-2023) की धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जेनुल अबिदीन उर्फ साहिल उर्फ आरिफ (24 वर्ष) गोकलपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। उसने आठवीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था और वर्तमान में बेरोजगार है। वह शराब का आदी है और पहले भी वर्ष 2023 में थाना दयालपुर में हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद रह चुका है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img