Faridabad Crime: फरीदाबाद में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 30 ने की बड़ी कार्रवाई

Faridabad Crime: फरीदाबाद में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 30 ने की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने थाना छायंसा क्षेत्र में हुई एक डकैती की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अटाली गांव निवासी हरिओम ने थाना छायंसा में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बल्लभगढ़ स्थित गुप्ता होटल के पास परचून की दुकान है, जहां उसके गांव का एक युवक तोयस भी काम करता है। 16 मई की रात करीब 9:30 बजे हरिओम और तोयस दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव अटाली लौट रहे थे। जब वे अटाली आटा मिल के सामने पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक उनके पास आ गए।

आरोपियों में से एक ने उनकी चलती मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली, जिससे बाइक बंद हो गई। सभी छह युवक हथियारों से लैस थे—उनके हाथों में हथोड़े और लोहे की रॉड थीं। उन्होंने हरिओम और तोयस के साथ मारपीट शुरू कर दी और हथियारों से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। इस दौरान एक आरोपी ने हरिओम की पैंट की जेब से ₹80,000 से ₹1,00,000 रुपये लूट लिए। इस गंभीर घटना की शिकायत पर थाना छायंसा में डकैती की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू की और तकनीकी निगरानी व गोपनीय सूत्रों की मदद से तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन (19 वर्ष) व मोहित (19 वर्ष) निवासी ऊंचा गांव बल्लभगढ़ और फिरोज (19 वर्ष) निवासी गढ़खेड़ा के रूप में हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 मई की रात डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ के दौरान लूटे गए पैसे की बरामदगी और फरार साथियों की गिरफ्तारी की जा सके। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img