नई दिल्ली: पर्वतारोही गुरुओं ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट

नई दिल्ली, 25 मई : देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों से चयनित प्रशिक्षकों के दल ने शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट का शिखर फतेह करने में कामयाबी हासिल की।

इस दल में जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएम एंड डब्लूएस) पहलगाम, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) दार्जिलिंग के प्रशिक्षक शामिल थे जो देश के पर्वतारोहण में रूचि रखने वाले लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। इस अभियान दल को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बीते 26 मार्च को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली से रवाना किया था।

अभियान का नेतृत्व एनआईएम उत्तरकाशी के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमान भदौरिया और जेआईएम एंड डब्लूएस पहलगाम के प्रिंसिपल कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया। इस सात सदस्यीय विशिष्ट दल में हवलदार राजेंद्र मुखिया, राकेश सिंह राणा, सुब बहादुर पाहन, पासंग तेनजिंग शेरपा और हवलदार थुपस्तान त्सावांग शामिल थे। यह टीम माउंट एवरेस्ट की 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी फतेह करने के बाद बेस कैंप पर सुरक्षित लौट आई है और अब काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img