Faridabad: फरीदाबाद में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर हादसा, दो महिला मजदूरों की मौत, ठेकेदार की लापरवाही उजागर

Faridabad: फरीदाबाद में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर हादसा, दो महिला मजदूरों की मौत, ठेकेदार की लापरवाही उजागर

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में निर्माणाधीन विश्व स्तरीय ओल्ड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर स्टेशन परिसर में काम कर रहे थे और अचानक मिट्टी धंसने लगी। हादसे में घायल मजदूरों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों के पास काम के दौरान कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे, जिससे ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है। सभी मजदूर बिहार और पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों के मुताबिक वे तेज धूप से बचने के लिए साइट के किनारे आराम कर रहे थे, तभी अचानक भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।
जीआरपी ओल्ड रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी राजपाल ने जानकारी दी कि मृतक महिलाएं निर्माण स्थल पर कार्यरत थीं और मिट्टी धंसने की वजह से उनके दबने से मौत हुई। तीन मजदूर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि हादसे में ठेकेदार की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिस पर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img