Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा को परिवहन निगम की नई सौगात, जल्द चलेंगी 60 नई बसें

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा को परिवहन निगम की नई सौगात, जल्द चलेंगी 60 नई बसें

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। परिवहन निगम ने जनपदवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को 60 नई बसें आवंटित करने का फैसला लिया है। यह पहल क्षेत्र में बढ़ती यात्री संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। पहले चरण में आनंद विहार से फर्रुखाबाद के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में अन्य जनपदों के लिए भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

परिवहन निगम का यह निर्णय नोएडा डिपो से अन्य जनपदों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। नई बसों के परिचालन से जहां यात्री सुविधा में सुधार होगा, वहीं प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। नोएडा डिपो के एआरएम एस. एन. पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही सभी 60 बसों को संचालन में लाया जाएगा और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस नई सौगात से क्षेत्रीय यात्रियों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img