Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Traffic Police: नोएडा ट्रैफिक पुलिस का डग्गामार बसों के खिलाफ सख्त अभियान, दर्जन से अधिक बसें सीज

Noida Traffic Police: नोएडा ट्रैफिक पुलिस का डग्गामार बसों के खिलाफ सख्त अभियान, दर्जन से अधिक बसें सीज

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में डग्गामार बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है। कुछ दिनों से मिलने वाली शिकायतों के बाद सेक्टर 37 और बॉटनिकल गार्डन इलाके से चल रही डग्गामार बसों पर सख्त कार्रवाई की गई। यह वही इलाके हैं जहां सरकारी और प्राइवेट बसें यात्रियों को बैठाती हैं, लेकिन इन बसों की आड़ में अवैध रूप से डग्गामार बसें सवारियां बैठा रही थीं।

सुबह 10 बजे शुरू हुए इस अभियान में मात्र दो घंटे के भीतर एक दर्जन से अधिक डग्गामार बसों को सीज किया गया। साथ ही उन बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जो ओवरलोडिंग करती थीं और बस स्टॉप की जगह जाम लगाकर यात्रियों को बैठाती थीं।

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने साफ निर्देश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अभियान जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें