Noida Crime: नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लूटे मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

Noida Crime: नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लूटे मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में देर रात एक बड़ी वारदात के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सेक्टर 14 के पास हुई, जब पुलिस संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक चोरी की बाइक और लूट के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह बदमाश नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी से कई अन्य वारदातों के सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इसके गिरोह और नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि यह बदमाश इलाके में काफी सक्रिय था और लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img