Hyderabad Fire: हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत

Hyderabad Fire: हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। आग लगने की सूचना सुबह 6:16 बजे मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।फायर सर्विस महानिदेशक नागी रेड्डी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के भूतल पर लगी और तेजी से ऊपर तक फैल गई। 21 लोगों में से 11 को पहली मंजिल से और 4 को ऊपरी मंजिल से बचाकर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों को DRDO अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हैदराबाद में आग की त्रासदी से जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

वहीं, स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और बिल्डिंग से धुएं को निकालने और ठंडा करने की प्रक्रिया अब भी जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img