Greater Noida: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगेगी सेमीकंडक्टर यूनिट, HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त निवेश

Greater Noida: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगेगी सेमीकंडक्टर यूनिट, HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त निवेश

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह यूनिट यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन पर स्थापित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में HCL और फॉक्सकॉन जैसी दिग्गज कंपनियां 3700 करोड़ रुपये का संयुक्त निवेश करेंगी। यूनिट में चिप निर्माण किया जाएगा, जो दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होती हैं। इस प्रोजेक्ट से 15 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। यूनिट को 19 हजार KVA बिजली की आवश्यकता होगी और लगभग 85% पानी रिसाइकिल किया जाएगा, जिससे यह पर्यावरण के प्रति संवेदनशील परियोजना मानी जा रही है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि किसानों ने भी इस परियोजना में सहयोग किया है और प्राधिकरण का आभार जताया है। फिलहाल देश में केवल 5 सेमीकंडक्टर यूनिट्स हैं और अधिकतर चिप्स विदेशों से आयात की जाती हैं। इस नई यूनिट से भारत की आत्मनिर्भरता में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img