Ghaziabad: गाजियाबाद में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम

Ghaziabad: गाजियाबाद में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन कॉलोनी में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिरने से मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय आकाश और उसके 5 वर्षीय भांजे वंश उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक दुकान पर परचून का सामान लेने के लिए बाहर खड़े थे। अचानक पहली मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों उसके मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

टीला मोड़ थाना पुलिस और शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरा हुआ छज्जा काफी पुराना और कमजोर था। मलबे में दबे मासूम वंश की गर्दन बुरी तरह जख्मी थी, वहीं आकाश को सिर में गहरी चोट आई थी। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद विनोद कसाना ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कॉलोनी 35 साल पुरानी है और अधिकतर मकान अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में इन्हें तोड़ने के लिए नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से जर्जर इमारतों को लेकर जल्द कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img