उत्तर प्रदेश, नोएडा: सेक्टर-62 बंगाली बाजार से 70 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

अमर सैनी 
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी दी है। प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-62 बंगाली बाजार से करीब 70 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। जनस्वास्थ्य विभाग के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल के नेतृत्व में सेक्टर-62 बंगाली बाजार में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। परियोजना अभियंता गौरव बंसल ने बताया कि अभियान के दौरान मैसर्स श्री राधा एंटरप्राइजेज से 45 किलोग्राम और मैसर्स चौरसिया ट्रेडर्स से 25 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की गई। उन्होंने बताया कि बाकी सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि नोएडा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर आर्थिक दंड का प्रावधान है।

अभियान के तहत कार्रवाई के अलावा लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने को लेकर जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि जब भी बाजार जाएं तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं। नोएडा को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में प्राधिकरण की मदद करें। अगर कहीं प्लास्टिक का इस्तेमाल होता मिले तो इसकी जानकारी प्राधिकरण को दें। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक जगपाल सिंह एवं मैसर्स गाईडेड फॉरच्यून समिति के सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा प्राधिकरण लगातार ऊंचे पायदान पर चढ़ता जा रहा है। एक जुलाई 2022 से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया था। तब से बीच-बीच में प्राधिकरण कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाता रहता है, लेकिन अब तक पूर्णत: बंद नहीं हो सकी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img