उत्तर प्रदेश, नोएडा: सेक्टर-81 में अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराई

अमर सैनी 
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-81 में सैमसंग कंपनी के पीछे काटी जा रही अवैध कॉलोनी बुधवार को ध्वस्त कर दी। औद्योगिक जमीन पर ये प्लॉट काटे जा रहे थे। प्राधिकरण की टीम को कार्रवाई के दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सैमसंग कंपनी के पीछे सलारपुर में प्राधिकरण की अधिसूचित एवं अर्जित भूमि खसरा नंबर-244 और 245 पर अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर वर्क सर्किल-7 की टीम ने कार्रवाई की। यहां करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन औद्योगिक भू-उपयोग की है। यहां कॉलोनी काट रहे लोगों के खिलाफ जल्द संबंधित कोतवाली में मामला दर्ज कराया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि इस क्षेत्र के भूखंड खरीदने-बेचने के लिए भूमाफिया के चुंगल में न आएं। यहां पर प्राधिकरण के नियोजन के अनुसार ही विकास कार्य कराए जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img