Noida: नोएडा में शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, आग से झुलसने के बाद इलाज के लिए दिल्ली रेफर

Noida: नोएडा में शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, आग से झुलसने के बाद इलाज के लिए दिल्ली रेफर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 12 स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी के बाहर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। घटना नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की है, जहां खुद को आग लगाने वाला युवक ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और युवक द्वारा आत्मदाह करने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। यह आत्महत्या का प्रयास क्यों किया गया, इसके पीछे व्यक्तिगत, आर्थिक या कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/WSdn2bePb3E

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img