Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 18 में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 18 में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तरी बाहरी दिल्ली के बादली थाना क्षेत्र में आज शाम एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। रोहिणी सेक्टर 18 स्थित बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को शाम करीब 6:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां खून से लथपथ हालत में चंदन झा नामक 20 वर्षीय युवक बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत घायल चंदन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए उत्तरी बाहरी जिले के डीसीपी निधीन वालसन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि मृतक चंदन झा और हमलावर बदमाश एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच किसी पुराने विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। चंदन झा बादली इलाके के यादव नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, कुछ जान-पहचान वालों के साथ उसका पुराना झगड़ा था और इसी दुश्मनी की वजह से उसकी हत्या की गई। चश्मदीदों के मुताबिक, गोलीबारी इतनी अचानक और तेज़ थी कि लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह वारदात राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े करती है, जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े खुलेआम एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img