Operation Sindoor: भारत का आतंक के खिलाफ प्रहार 2 दिन और चल जाता तो पाक का नक्शा बदल जाता : राजीव शर्मा

Operation Sindoor: भारत का आतंक के खिलाफ प्रहार 2 दिन और चल जाता तो पाक का नक्शा बदल जाता : राजीव शर्मा

अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत – पाक के बीच हुए युद्ध विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसिद्ध समाज सेवी एवं पेपर व्यापारी नेता राजीव शर्मा ने कहा है कि इस युद्ध विराम में भी भारत की जीत है । जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र है कि उनकी कुशल रणनीति के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आया।

ज्ञात रहे यदि भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ चलाया जा रहा ” आपरेशन सिंदूर ” 2 दिन और चल जाता तो पाकिस्तान का नक्शा ही बदल जाता । राजीव शर्मा ने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए नरसंहार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अंदर ही आतंकवादियों ढेर कर दिया । इस अभियान से पूरे विश्व को संदेश मिला कि आतंकवादी कहीं भी रहे उन्हें ऐसे ही मारना चाहिए । इतना ही नहीं आतंकवाद के खिलाफ चीन और तुर्की को भी यह पता चल गया कि भारत के अपने देश के आत्म सम्मान के लिए कहीं भी किसी भी देश में जाकर हमला कर कर आतंकवादियों का सफाया कर सकता है।

राजीव शर्मा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान तो भारत के घुटनों में तभी आ गया था हमारी सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों एक ही झटके में तबाह कर दिया था । जब लाहौर , कराची और रावलपिंडी में भारतीय सेना ने आतंकियों की खोज में प्रहार किया तो उसी समय से पाक को दिन में तारे दिखाई देने लगे थे पाकिस्तान में अपना नागरिकों को ध्यान बंटाने के लिए इस तरह की मिसाइल्स और मीडिया के माध्यम से अपनी जेब मिटाने में लगी रही और युद्ध विराम की राह खोज रहा था

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img