Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Hapur News : थाना धौलाना के क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते एक ही परिवार के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव के इकबाल, इकलाश, इसरार और फजर मोहम्मद के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं प्लॉट की चारदीवारी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। झड़प में गुलजार, सबीला और शौकीन घायल हो गए। घायल सबीला की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया था।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए इकबाल के चार बेटे अफजाल, सहमूद, अफसार और दिलशाद और इसके अलावा न्याज मोहम्मद के दो बेटे फजर मोहम्मद और शौकीन को गिरफ्तार किया गया है। इसरार के बेटे सदाकत और फजर मोहम्मद के बेटे अकरम भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस एक्ट की धारा 170, 126 और 135 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें