उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में महिला का शव मिला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। रुस्तमपुर गांव के रजवाहे में बह रहे शव को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। शव अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास से पहचान से जुड़ी कोई वस्तु भी नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img