उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी रोड की एक लेन हुई शुरू, जाम से मिलेगी निजात

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी रोड को चौड़ा करने का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जाने वाली लेन तैयार हो गई है। लोगों ने इस पर आवाजाही भी शुरू कर दी है। दूसरी लेन का काम अंतिम चरण में है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाली इस सड़क की चौड़ाई पहले 3 मीटर के लगभग थी। एक लेन की सड़क होने की वजह से हर रोज ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। इस कारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम बीते 25 मार्च को शुरू किया था। मजबूती के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी सड़क के साथ जल निकासी के लिए दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। काम पूरा हो जाने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। प्राधिकरण के प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ सड़क की कम से कम डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई है। कुछ हिस्से में दो मीटर तक चौड़ाई बढ़ाई गई है। सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। एक लेन बनकर तैयार हो गई है। इस पर लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img