Encounter : हापुड़ में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी पुलिस की गोली

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंश, 1.5 कुंतल गौमांस, एक बाइक, दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि पूछताछ neगिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान सलमान (निवासी फलावदा, मेरठ) और इमरान (निवासी मोहल्ला लालबाग, स्वार नगर, शाहजहांपुर) के रूप में बताई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले भी गौकशी के मामलों में शामिल रह चुके हैं और हाल ही में 3 मई को बागडपुर गांव में भी गौकशी का आरोप इन पर लगा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस गैंग से जुड़े बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img