उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, गला रेतकर की गई हत्या, पहचान में जुटी पुलिस

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करेथा में एक अज्ञात युवक का शव मिलाने से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह खेत पर कार्य करने गए किसान को अपने मक्का के खेत में एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। शव को देख किसान ने शोर मचा दिया। किसान की आवाज सुनकर पड़ोसी खेतों पर काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पहुंच गए।

क्या बोले अफसर

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की गर्दन पर चोट के गहरे जख्म है। जिसे हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। एसपी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img