Robert Prevost: सिस्टीन चैपल से सफेद धुआं निकलते ही अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को नया पोप घोषित किया गया। श्रद्धालुओं ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में लगाए ‘जिंदाबाद’ के नारे। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद हुई चुनावी प्रक्रिया।
Robert Prevost होंगे नए पोप, नाम रखा ‘पोप लियो 14’, सेंट पीटर्स स्क्वायर में जश्न का माहौल
वेटिकन सिटी: गुरुवार को सिस्टीन चैपल की चिमनी से जैसे ही सफेद धुआं निकला और सेंट पीटर्स बैसिलिका की घंटियां बजीं, हजारों श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यह संकेत था कि नए पोप का चुनाव हो चुका है। अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को रोमन कैथोलिक चर्च का नया प्रमुख चुना गया है।
Robert Prevost का पोप के रूप में चयन
-
रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने पोप के रूप में ‘पोप लियो 14’ नाम चुना है।
-
एक वरिष्ठ कार्डिनल ने सेंट पीटर्स स्क्वायर की भीड़ के सामने इस घोषणा को औपचारिक रूप से पढ़ा।
-
चुनाव प्रक्रिया कान्क्लेव के माध्यम से हुई जिसमें 133 कार्डिनल शामिल हुए।
![]()
Robert Prevost: पहले दिन नहीं निकल सका निर्णय
बुधवार से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया के पहले दिन करीब साढ़े चार घंटे तक केवल एक बार मतदान हुआ, जिसमें काला धुआं निकलने के साथ कोई नतीजा नहीं निकला।
Robert Prevost: दूसरे दिन लंच के बाद मिली सफलता
गुरुवार को सुबह दो बार मतदान के बावजूद जब चिमनी से काला धुआं निकला, तो स्क्वायर में मौजूद श्रद्धालुओं को मायूसी हुई। लेकिन लंच के बाद हुए मतदान में सफेद धुआं निकलते ही यह स्पष्ट हो गया कि नया पोप चुन लिया गया है।
-
भीड़ ने ‘पोप जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
-
सेंट पीटर्स स्क्वायर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

Robert Prevost: पोप फ्रांसिस के निधन के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
बता दें कि 21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का निधन हो गया था। उन्होंने 12 वर्षों तक विश्व के 1.4 अरब कैथोलिकों का नेतृत्व किया। उनकी मृत्यु के बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार बुधवार से नए पोप के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
Robert Prevost: श्रद्धालु कर रहे थे बालकनी पर दर्शन का इंतजार
खबर लिखे जाने तक श्रद्धालु सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी से नए पोप को हाथ हिलाते और पहला सार्वजनिक संबोधन देने के इंतजार में थे।


