नई दिल्ली: संयम का फायदा उठाया तो झेलनी पड़ेगी ‘गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई’ : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 8 मई : ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया क्योंकि हमारे दुर्जेय और पेशेवर रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र बल उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों से लैस थे।

यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नई दिल्ली में कही। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों द्वारा बिना किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान पहुंचाए और न्यूनतम क्षति के साथ ऑपरेशन को अंजाम देने की सटीकता की सराहना की। उन्होंने इसे अकल्पनीय और राष्ट्र के लिए बहुत गर्व की बात बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी शिविर नष्ट कर दिए गए और बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा में ‘गुणवत्ता’ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत ने हमेशा बहुत संयम बरतते हुए एक जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभाई है और वह बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने में विश्वास करता है, हालांकि, अगर कोई इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है, तो उसे ‘गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई’ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने राष्ट्र को आश्वासन दिया कि भारत की संप्रभुता की रक्षा करने में सरकार के लिए कोई भी सीमा बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, हम भविष्य में भी ऐसी जिम्मेदार प्रतिक्रियाओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, आज की दुनिया में एक मजबूत ब्रांड वैल्यू एक उत्पाद से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह ब्रांड सफल होता है, जो लगातार गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आश्वासन देता है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img