उत्तर प्रदेश, नोएडा: औद्योगिक सेक्टरोें में अतिक्रमण चलाने को चलेगा अभियान

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और इंडियन एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में परियोजना विभाग को यह निर्देश दिए।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देष पर प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव उद्योग विभाग की टीम के साथ नियमित तौर पर अलग-अलग उद्यमियों और उनके संगठनों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। बुधवार को भी उद्यमियों के साथ एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और महाप्रबंधक एके सिंह ने बैठक की, जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। एसीईओ ने महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह से औद्योगिक सेक्टरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है। इसके साथ औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर लग रही वीकली मार्केट के लिए उचित जगह चिंहित करने के निर्देष दिए। औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट कम होने की वजह से अंधेरा रहता है। एसीईओ ने इस समस्या को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने लोकल ट्रांसपोर्ट का भी मुद्दा उठाया, जिस पर एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी के बारे में जानकारी दी। औद्योगिक सेक्टरों में फैसिलिटी प्लॉट पर क्योस्क और ट्वॉयलेट की सुविधा देने की मांग पर भी जल्द निर्णय लिए जाने की बात कही। इसके अलावा पानी सप्लाई के बिल आने की समस्या का जल्द हल निकालने की बात कही। बैठक में परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह सहित कई अधिकारीगण व उद्यमी मित्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img