उत्तर प्रदेश, नोएडा: नियमों का पालन न करने से सोसायटी में हर दिन हो रहा विवाद

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सोसायटी व सेक्‍टरों में कुत्‍तों के कारण आए दिन विवाद के मामले सामने आते रहते हैं। विवाद को देखते हुए नियम भी बना दिए गए हैं कि कुत्‍ते को खुला नहीं छोड़े, साथ ही मजल भी लगाने का नियम है, लेकिन लोगों के द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में भी कुत्‍ते के कारण विवाद का मामला सामने आया। सोसायटी के लोगों ने मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में एक महिला अपने पालतू कुत्‍ते को खुला छोड़कर घुमा रही थी। कुत्‍ते को देखकर पैदल टहल रहे लोग डरने लगे। गार्ड ने कुत्‍ते को भगया। महिला ने गार्ड को ऐसा करने से मना किया। सोसायटी की कुछ महिलाएं सोसायटी में खड़ी थीं, कुत्‍ता उनके पास पहुंच गया। इस कारण महिलाएं डर गई। महिलाओं ने विरोध दर्ज कराया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना का वीडि़यो सोशल मीडि़या पर वायरल हो रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img